*रोशनी का राजमार्ग*

इस दीवाली कुछ तो  नया कर दिखाओ दोस्तों।
देश का विकास हो ऐसा सुपथ दिखाओ दोस्तों।।
एक दीया ऐसा जलाओ जो राह का तिमिर मिटाये।
हर पथिक को रोशनी का राजमार्ग दिखाएं दोस्तों।।
देश के विकास की बात हो बस हर जुबां पर देश में।
हम भूल जाति , धर्म दीप एकता का जलाएँ दोस्तों।।
अपना लहू दे  जिसने आज़ादी दिलाई हम सबको।
उनकी शहादत को लाखों बार सलाम करें दोस्तों।।
जरूरतमंद लोगों के संग भी  दीवाली मनाएँ दोस्तों।
थोड़ी सी उन्हें खुशी देकर ढेरों खुशियाँ पाएं दोस्तों।।
माता लक्ष्मी अमीरों के बजाय गरीबों पर रहम कर दे।
उनकी सदियों से अंधेरी झोंपडी रोशन कर दें दोस्तों।।
स्वच्छ व सुन्दर हरा भरा हो हिंदुस्तान हमारा दोस्तों।
विकास का एक दीया सब मिलकर जलाएँ दोस्तों।।
कवि राजेश पुरोहित