सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली 06 दिसम्बर (वार्ता) केन्द्र सरकार ने बाढ से प्रभावित केरल को 3 हजार करोड़ से अधिक , भूस्खलन से प्रभावित नागालैंड को 131 करोड़ और चक्रवाती तूफान तितली से प्रभावित आन्ध्र प्रदेश के लिए 539 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता राशि मंजूर की है।
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यहां हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में इन राज्यों को आपदाओं के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया। यह राशि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल कोष से दी जायेगी और इसमें केरल को 3048. 39 करोड़, नागालैंड को 131.16 करोड़ और आन्ध्र प्रदेश को 539.52 करोड़ रुपये की सहायता दी जायेगी।
बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और तीनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
संजीव, यामिनी
वार्ता