रोटरेक्ट क्लब की स्थापना

जबलपुर, १४ मई रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर वेस्ट जबलपुर के तत्वावधान में जबलपुर कॉलेज ऑफ कालेज में रोटरेक्ट क्लब की स्थाना की गई। इस अवसर पर जनआक्रोश जबलपुर के द्वारा पावर पाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों एवं सावधानियों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को यातायात को सुचारू बनाना एवं मुख्य धारा से जोड़ना था। इस आयोजन में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद अवस्थी, रोटेरियर डॉ. कुसुम जैन, दीपक सिंघई, निर्मल सिंह परिहार एवं दीपक मिश्रा के साथ जनआक्रोश जबलपुर के पदाधिकारी सुधीर हरिदास, विवेक यादव, डॉ. मनीष दुबे एवं केदार हरिदास उपस्थित रहे।
जबलपुर कॉलेज ऑफ कम्प्यूटर एंड कम्यूनिकेशन से डॉ. प्रकाश शर्मा, अनुराग सिंह और डॉ. कामना श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
खान // नम्रता // १४ मई २०१९ // ८.२९