शक्कर में ग्राहकी सुस्त, खाद्य तेलों में बढ़त, दलहनों में मजबूती, दाल-अनाज सामान्य

इंदौर, 16 मई (वार्ता) सियागंज किराना बाजार में शक्कर में भाव नरमी लिए रहे। सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव मजबूत रहे। तिलहन में कामकाज सुधार लिए बताया गया। दलहनो में बढ़त हुई। मसूर तथा तुअर में भाव बढ़े। मूंग महंगी बिकी।अनाज में उठाव साधारण रहा।
किराना बाजार 
शक्कर में पूछपरख सुस्त बताई गई। व्यापार में शक्कर 3390 से 3430 रुपये बिकी। शक्कर की आवक 06 गाड़ी रही। खोपरा गोला, हल्दी में खरीदी बताई गई। 
तेल -तिलहन 
खाद्य तेल बाजार में लिवाली से भाव मजबूती लिए रहे। सौदों मेें सोयाबीन रिफाइंड के भाव में तेजी दर्ज की गई। तिलहन में कामकाज सुधार लिए रहा। सोयाबीन में भाव ऊंचे बोले गए। 
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में आज दलहन में लिवाली से भाव बढ़त लिए बताए गए। आज चना, तुअर के साथ मसूर 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल ऊंची बिकी। दालों में उठाव बताया गया। अनाज में मांग साधारण रही।