आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 29 नवंबर)

नयी दिल्ली 28 नवंबर (वार्ता) भारत और विश्व के इतिहास में 29 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1516 – फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1759 – दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
1775 – सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
1830 – पोलैंड में सोवियत संघ (अब रूस) के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरू हुआ।
1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की।
1944 – अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1987 – कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट, 115 लोगों की मौत।
1999 – महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2004 – आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाली मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
2007 – जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना की कमान संभाली।
2008 – मुंबई में आतंकियों के खिलाफ 60 घंटे बाद कमांडो दल का अभियान समाप्त हुआ।
2008 – भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम ने पांचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।