लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी नियम जलाओ आंदोलन

जबलपुर, १४ मई । बहुजन क्रांति मोर्चा ने भारत के सभी ५५० जिलों में लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी नियम जलाओ आंदोलन के तहत जबलपुर में भी डॉ. अम्बेडकर चौक पर संविधान विरोधी निमय की प्रति जलाकर रोष व्यक्त करते हुये कहा कि संविधान रक्षा करने आंदोलन में अपना सहयोग प्रदान कर आंदोलन को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में जबलपुर नगर के सभी बहुजन समाज के लोगों से अपील है कि अम्बेडकर चौक पर सायं ५ बजे उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनायें।
बहुजन क्रांति मोर्चा संयोजक राममिलन पटेल के साथ जबलपुर के इंजी. प्रवीण गजभिये, एड. परमानंद साहू, एड. आर.जी. वर्मा, एड. विनायक शाह, विनय भगत, राजाराम पटेल, एड. उदय कुमार साहू, धर्मेन्द्र कुशवाहा, राजा राउत, संतोष मराठा, संजय मेश्राम, साधना गजभिये, माया कुशवाहा के साथ समिति के अनेकों पदाधिकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संविधान बचाओ, देश बचाओ आंदोलन में अपना सहयोग प्रदान करें।
खान // नम्रता // १४ मई २०१९ // ८.३९