गुवाहाटी, 24 अक्टूबर (वार्ता) असम विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चारों सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
इन सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को हुआ था और मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरु हुई। पहले दो दौर की मतगणना के रुझानों में राताबारी और रंगापारा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जानिया और सोनारी विधानसभा सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं।
भाजपा का इन चार सीटों में से तीन राताबारी , रंगापारा और सोनारी पर पहले से कब्जा था जबकि इस बार वह जानिया पर कांग्रेस के मुकाबले बढ़त बनाये हुए हैं।
मिश्रा, यामिनी
वार्ता
